सहारनपुर। कोरोना काल में बाल स्वास्थ्य पोषण अभियान के तहत जिले में 1.84 लाख बच्चों को पोषण की खुराक दी जाएगी। इसके तहत नौ माह से पांच साल तक के बच्चे को आंगनबाड़ियां पोषण की खुराक पिलाएंगी। इस अभियान को आठ सितंबर तक चलाया जाएगा। जिले में 3410 आंगनबाड़ी केंद्र है। इनमें शहरी क्षेत्र में 400 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्र है। इन केंद्रों और घर-घर जाकर बाल स्वास्थ्य पोषण अभियान और कोरोना काल की वजह से नौ माह से पांच साल तक के बच्चे को पोषण की खुराक दी जाएगी। ताकि बच्चों का बीमारियों से बचाव हो सके। इसके तहत विटामिन ए और सी खुराक पिलाई जाएगी। इसके लिए बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने सर्वे कर जिले में 1.84 लाख बच्चों की सूची तैयार की है, जिनकी उम्र नौ माह से पांच साल तक है। इन सभी बच्चों को पोषण की खुराक दी जाएगी। इसके पीछे सरकार का मकसद है कि कोई भी बच्चा किसी भी तरह के संक्रमण से बीमार न हो। जिले में प्रत्येक बच्चे तक महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पहुंचेंगी।
कोरोना काल में बरतेंगी पूरी सावधानी
सहारनपुर। आंगनबाड़ी केंद्रों और घर-घर जाकर खुराक पिलाने के दौरान कोरोना की वजह से विभाग के कर्मचारी सैनिटाइजेशन और सामाजिक दूरी का पूरी तरह पालन करेंगे। इसके अलावा कर्मचारी मास्क, दस्तानों, सैनिटाइजर, थर्मल स्क्रीनिंग का पूरी तरह ध्यान रखेंगे।
विकासखंड -------- आंगनबाड़ी केंद्रों की संख्या
सरसावा ------------ 281
नकुड़ --------------- 253
मुजफ्फराबाद ------- 355
नागल-------------- 303
बलियाखेड़ी ------- 293
देवबंद ------------ 238
रामपुर मनिहारान --- 232
पुवांरका ------------ 285
नानौता ----------- 201
सढ़ौली कदीम ----- 249
गंगोह ------------- 320
शहरी क्षेत्र --------- 410
जिले में 1.84 लाख बच्चों को पोषण की खुराक दी जाएगी। कोरोना काल में पूरी सावधानी बरती जाएगी। बाल स्वास्थ्य पोषण अभियान को आठ सितंबर तक पूरा किया जाएगा। - आशा त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी।