फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत के कई निर्दलीय सदस्यों ने बनाया तीसरा मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी के जिले में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा ने ख्यालीराम लोधी को जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। सपा ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं, लेकिन इस बीच कई निर्दलीय सदस्यों ने तीसरा मोर्चा बनाने का दावा किया है। तीसरे मोर्चे ने अभी अपने जिला पंचायत के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के नाम का एलान नहीं किया है। मोर्चा का दावा है कि उसके पास नौ सदस्यों का समर्थन है।
विज्ञापन

तीसरे मोर्चे की बैठक रविवार की शाम जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह की अध्यक्षता में हुई। चंद्रपाल सिंह इस बार जिला पंचायत सदस्य का चुनाव खुद तो नहीं जीत पाए हैं, लेकिन उनकी पत्नी मीरा सिंह चुनाव जीती हैं। चंद्रपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला पंचायत के 11 निर्दलीय सदस्यों में से छह मौजूद रहे। उन्होंने दावा किया है तीसरे मोर्चे में नौ सदस्य हैं, तीन सदस्य व्यस्त होने की वजह से बैठक मेें उपस्थित नहीं हुए हैं। हालांकि मोर्चा की ओर से अपने नौ सदस्यों के नाम का खुलासा नहीं किया जा रहा है। उनका कहना है कि सदस्यों का नाम का खुलासा कर देने से भाजपा और सपा की ओर से उन पर दबाव बनाना शुरू कर दिया जाएगा। तीसरे मोर्चा के सदस्य इम्तियाज हुसैन चिंटू ने कहा कि जिला पंचायत का अगला अध्यक्ष हमारा होगा। जल्द ही हम अध्यक्ष के लिए अपने प्रत्याशी का नाम तय कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें