फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: भविष्य के सपनों को पंख लगाने जुटे युवा

विज्ञापन
अतुल माहेश्वरी परीक्षा देने के बाद फोटो खिंचवाते बच्चे - फोटो : ध्वजारोहण समारोह में अयोध्या आ रहे प्रधानमंत्री मोदी।
विज्ञापन
रामपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा रविवार को हादी एकेडमी में आयोजित हुई। इसमें 9वीं से 12वीं तक के पंजीकृत 784 में से 349 विद्यार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र पर 10 बजे से ही परीक्षार्थियों व अभिभावकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। यहां पर लंबी कतार लगने के बाद भी युवाओं का उत्साह कम नहीं हुआ। परीक्षा में छात्रों से अधिक छात्राएं शामिल हुईं। परीक्षा देने के लिए दूरदराज के क्षेत्रों टांडा, बिलासपुर, स्वार, शाहबाद, पटवाई, मिलक से भी बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए। छात्र-छात्राओं ने परीक्षा देकर अमर उजाला का धन्यवाद किया। ट्रैफिक व्यवस्था में ट्रैफिक पुलिस व शहर कोतवाली ने सहयोग दिया।

क्या बोले परीक्षार्थी-
छात्रवृत्ति परीक्षा से प्रतिभा निखरेगी। अगर छात्रवृत्ति मिल जाती है तो कॅरियर और आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। अमर उजाला का यह प्रयास सराहनीय है।
- आयुषी चौहान

अमर उजाला का परीक्षा कराने के दिल से आभार। यह अच्छा प्रयास है, इससे छात्र-छात्राओं काे आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। पेपर काफी बेहतर हुआ है।
- नंदनी सक्सेना
-
अमर उजाला अखबार से परीक्षा की जानकारी मिली थी। पेपर अच्छा हुआ है, अच्छे नंबर आने की पूरी उम्मीद है। छात्रवृत्ति से मेरे सपनों को एक नई दिशा मिलेगी।
- सुमित कुमार
-
उम्मीदों से परीक्षा देने आया हूं। पेपर काफी अच्छा गया है। अमर उजाला का यह अच्छा प्रयास है। परीक्षा पास होने के बाद मेरी आगे की पढ़ाई में काफी सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रदीप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें