शाहबाद(रामपुर)। ढकिया चौकी क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी रोहित (22) की आंध्र प्रदेश के पालनाडू जिले में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि युवक रोहित आंध्र प्रदेश के पालनाडू जिले में सड़क पार कर रहा था। सड़क पार करते वक्त एक अज्ञात वाहन से उसकी टक्कर हो गई थी। हादसे में रोहित बुरी तरह जख्मी हो गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि रोहित की 18 अप्रैल को संभल जिले को बरात जानी थी लेकिन इस हादसे से पहले ही घर में चल रही खुशियां मातम में बदल गई। रोहित का शव घर आ गया और उसकी अंतिम संस्कार कर दिया है। संवाद