फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: ट्रेन की चपेट में आकर बरेली के युवक के दोनों पैर कटे, इलाज के दौरान मौत

Sun, 13 Sep 2026 01:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक (रामपुर)। रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की रात ट्रेन की चपेट में आकर जिला बरेली के थाना मीरगंज के गांव मनकरा निवासी विकास बाबू के दोनों पैर कट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से परिजन बरेली के निजी अस्पताल ले गए। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जिला बरेली के थाना मीरगंज क्षेत्र के गांव मनकरा निवासी विकास बाबू शुक्रवार देर रात मिलक स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उनके दोनों पैर कट गए। सूचना पर जीआरपी व पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। युवक की गंभीर हालत देखते हुए परिजन बेहतर उपचार के लिए बरेली के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि विकास बाबू अविवाहित था और रुद्रपुर में रहकर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। वह मिलक रेलवे स्टेशन तक कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी नहीं है। शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ईश्वरचंद ने बताया कि शुक्रवार की रात ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए बरेली भिजवा दिया, जहां पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें