मिलक। रविवार सुबह चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यह हादसा मिलक नगर से सटे नयागांव पर सुबह 6:30 बजे हुआ। पंजाब के लुधियाना निवासी विवेक अपने परिवार के साथ शाहजहांपुर से लुधियाना जा रहे थे। वह ट्रेन के गेट पर बैठा था और नींद आने के कारण नीचे गिर गया। परिजनों ने चेन खींचकर ट्रेन रोकी और रेलवे पुलिस ने उसे स्थानीय सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद