फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: जिले की 16 नर्सरियों में 41 लाख पौधे तैयार

Sun, 17 May 2026 11:09 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में इस वर्ष बड़े स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए मिलक, रामपुर, स्वार और बिलासपुर क्षेत्र की 16 नर्सरियों में 41,70,279 पौधे तैयार किए गए हैं। वन विभाग इन पौधों को विभिन्न विभागों के माध्यम से लगवाएगा। इस वर्ष जनपद में 24,85,745 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित है।
विज्ञापन

पौधरोपण अभियान को सफल बनाने के लिए 28 विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें वन विभाग, ग्राम पंचायत, शिक्षा, सिंचाई, लोक निर्माण, कृषि और नगर निकाय विभाग शामिल हैं। विभागों को अपने-अपने क्षेत्रों में पौधरोपण कर उनकी देखरेख की जिम्मेदारी भी निभानी होगी। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार नर्सरियों में तैयार किए गए पौधों में शीशम, सागौन, यूकेलिप्टस, नीम, अर्जुन और फलदार पौधे शामिल हैं। अभियान के तहत सड़क किनारे, स्कूल परिसरों, सरकारी कार्यालयों, ग्राम पंचायत भूमि और खाली स्थानों पर पौधे लगाए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण के साथ हरियाली बढ़ेगी और लोगों को स्वच्छ वातावरण मिलेगा। विभागीय स्तर पर अभियान की तैयारियां तेजी हो गई हैं।


जिले की 16 नर्सरियों में पर्याप्त संख्या में पौधे तैयार किए गए हैं। सभी विभागों को लक्ष्य आवंटित कर दिया गया है। पौधरोपण अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाया जाएगा। पौधों की सुरक्षा और देखरेख पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक पौधे जीवित रह सकें। - प्रणव जैन, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विभागवार पौधरोपण लक्ष्य

विभाग का नामलक्ष्य
वन विभाग- 500000
पर्यावरण विभाग- 59000
ग्राम्य विकास विभाग- 1097685
राजस्व विभाग- 104000
पंचायती राज विभाग- 126000
आवास विकास विभाग- 6000
औद्योगिक विकास विभाग- 7000
नगर विकास विभाग- 23000
लोक निर्माण विभाग- 14000
सिंचाई एवं जल संसाधन- 7500
नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति- 7500
रेशम विभाग- 21000
कृषि विभाग- 247000
पशुपालन विभाग- 6000
सहकारिता विभाग- 5600
उद्योग विभाग- 11000
ऊर्जा विभाग- 4480
माध्यमिक शिक्षा विभाग- 8000
बेसिक शिक्षा विभाग- 12000
प्राविधिक शिक्षा विभाग- 5000
उच्च शिक्षा विभाग- 20000
श्रम विभाग- 3600
स्वास्थ्य विभाग- 9000
परिवहन विभाग- 3400
रेलवे विभाग- 11000
रक्षा विभाग- 6000
उद्यान विभाग- 153000
गृह विभाग- 7980
कुल योग : 2485745 पौधे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें