मिलक। थाना केमरी क्षेत्र के ग्राम तुमड़िया निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक जंगल में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सोमवार रात ग्रामीणों ने गांव के जंगल क्षेत्र में एक युवक को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। पास जाकर पहचान करने पर वह गांव निवासी 32 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार निकला। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को तत्काल सीएचसी मिलक लेकर पहुंची, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष केमरी हिमांशु ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। संवाद