फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पटवाई में युवक पर हमला, आंख की रोशनी गई

Wed, 07 Oct 2026 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटवाई। कस्बे में मामूली कहासुनी के बाद एक युवक ने दूसरे युवक के सिर पर घातक वस्तु से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले के बाद पीड़ित की एक आंख से दिखना भी बंद हो गया है।
विज्ञापन

गांव निवासी वेद प्रकाश सोमवार रात करीब नौ बजे घर के बाहर टहल रहे थे। तभी एक युवक ने उनकी आंखों की बीमारी को लेकर अपशब्द कहे। मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज की और वेद प्रकाश के सिर पर वार कर दिया। थाना प्रभारी पवन कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया है। जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें