मिलक। रामलीला देखकर रिश्तेदार के साथ घर लौट रहे एक युवक को रास्ते में घेरकर मारपीट की गई। इस मामले में पुलिस ने पांच नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
ग्राम कूप निवासी बिरजन ने पुलिस को बताया कि गांव के रवेंद्र सिंह, मंजीत, अनेकपाल सिंह, विनोद और सुरेश सिंह समेत दो अज्ञात लोगों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि सभी ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से उसके साथ मारपीट की। मारपीट में बिरजन गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका दो दिन तक जिला अस्पताल में उपचार चला। सीओ राजवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। संवाद