फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मद्यपान एक सामाजिक बुराई, युवा नशे से रहें दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर के तीसरे दिन मद्यनिषेध विभाग मुरादाबाद के संयुक्त तत्वावधान में निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने एक से बढ़कर प्रस्तुती दी। सर्वप्रथम स्वयं सेविकाओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रतिज्ञा लेते हुए लक्ष्य गीत के माध्यम से जोश भर दिया। कार्यक्रम अधिकारी रजिया परवीन एवं शत्रुजीत सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मद्यपान एक सामाजिक बुराई है।
विज्ञापन

भारत जैसे कृषि प्रधान देश के लिए शराब जैसी गंदी व स्वास्थ्य के लिए हानिकारक वस्तु बर्बाद व्यक्ति को करने वाली है। कानून द्वारा भी इस पर सख्ती होनी चाहिए। छात्रा आकृति ने बड़े ही मार्मिक अंदाज में अपने विचार प्रस्तुत किए तथा नौजावनों को नशे से दूर रहने का आह्वान किया और भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिकरा ने द्वितीय, आहिला नूर व सायमा बी ने तृतीय तथा वरीशा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। साथ ही निबंध प्रतियोगिता में नूरसबा प्रथम, आहिला नूर द्वितीय, फराह तृतीय एवं सुहाना ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। समराना परवेज एवं शबीना को विशेष पुरस्कार से नवाजा गया। इस अवसर पर चीफ प्रॉक्टर डॉ. सबीहा परवीन, डॉ. निशात बानो, डॉ. इफ्तेखार अहमद कादरी, डॉ. नगेन्द्र पाल, डॉ. सुनीता ने निर्णायक की जिम्मेदारी बखूबी निभाई। कार्यक्रम का संचालन सायमा बी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें