फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केमरी निवासी युवक की अमरोहा में सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
केमरी(रामपुर)। केमरी थाना क्षेत्र निवासी एक युवक की अमरोहा में सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद अमरोहा पहुंचे परिजन शव का पोस्टमार्टम कराकर घर ले आए।
विज्ञापन

केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम उदयपुर पट्टी निवासी सुनील गंगवार उर्फ सोनू (24) मुरादाबाद में किराए के मकान में रहकर जेसीबी मैकेनिक का काम करते थे। रविवार की दोपहर वो अपनी बाइक से संभल में एक जेसीबी की मरम्मत करने गया थे। इसके बाद वो देर शाम वापस लौट रहे थे। रास्ते में अमरोहा-गजरौला के बीच सामने से आ रहे बोलेरो चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर अमरोहा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजन शव का पोस्टमार्टम कराकर घर ले आए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें