फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: झील में मिला युवक का शव, चेहरे पर चोट के निशान

Tue, 13 Oct 2026 02:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। कोतवाली क्षेत्र के हरनगला-भोट बक्काल मार्ग किनारे पानी से भरी झील में सोमवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जंगल जा रहे किसानों ने शव देखा तो ठिठक गए।
विज्ञापन

सूचना पर आसपास के गांवों के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। शव की शिनाख्त पृथ्वीनगर गांव निवासी कुंवर पाल (45) के रूप में हुई। उसके मुंह से खून निकल रहा था और चेहरे पर चोट के निशान थे।
पृथ्वीनगर गांव निवासी किसान कृष्ण सिंह के बेटे कुंवर पाल सिंह की शादी हो चुकी थी, लेकिन विवाद के चलते पत्नी मायके चली गई थी। दोनों में अलगाव हो गया था। उनकी कोई संतान भी नहीं थी। सोमवार सुबह किसान हरनगला-भोट बक्काल मार्ग से गुजर रहे थे।
विज्ञापन

गांव से करीब 300 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे पानी से भरी झील में एक व्यक्ति का शव औंधे मुंह पड़ा दिखाई दिया। किसानों ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। शव की पहचान होने पर परिजन भी पहुंच गए। शव को झील से बाहर निकाला गया।
ग्रामीणों के मुताबिक, कुंवर पाल अक्सर घर से निकल जाता था और कुछ समय बाद खुद ही लौट आता था। रविवार शाम भी वह घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। उसे शराब पीने का आदी भी बताया गया है। सोमवार सुबह उसका शव झील में मिलने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना मिलने पर कोतवाल अनुपम शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। चेहरे पर चोट के निशान मिलने के कारण पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के लिए शव मोर्चरी भेज दिया गया है।
सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने पर मौत की असल वजह पता चलेगी, जिसके बाद समुचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें