फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: युुवक की गला काटकर हत्या, दोस्त पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। घर से दोस्त के साथ निकले चमरौवा गांव निवासी शादाब (25) की गला काटकर हत्या कर दी गई। उसका शव शनिवार सुबह सात बजे रेलवे क्रॉसिंग के पास खेत में मिला। मृतक के भाई आसिम ने उसके दोस्त इमरान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी राजेश द्विवेदी ने घटना स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

मामला शहजादनगर थाना क्षेत्र का है। चमरौवा गांव निवासी शादाब पुत्र इब्ने शुक्रवार की शाम को अपने दोस्त के साथ घर से निकला था, लेकिन फिर नहीं लौटा। देर रात तक न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। उसे फोन किया तो मोबाइल स्विच ऑफ था। शनिवार सुबह चमरौवा में स्थित चमरपुरा रेलवे क्राॅसिंग के पास खेत में ग्रामीणों ने उसका शव देखा। सूचना पर परिजनों के साथ पुलिस भी पहुंच गई। उसका गला धारदार हथियार से काटा गया था। साथ ही उसके पेट पर भी वार थे।
उसकी लाश के पास ही उसकी बाइक खड़ी हुई थी। साथ ही पास में बिजली का तार भी पड़ा था, लेकिन मोबाइल गायब था। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी राजेश द्विवेदी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई आसिम ने गांव के ही इमरान उर्फ दंडी बाबा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि हत्या की वजह पता नहीं चल सकी है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें