इस दौरान वो लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा जिससे वो गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उसका जबरन गर्भपात करवा दिया और उससे शादी करने के इनकार कर दिया। इसके बाद जब वह आरोपी के घर गई तो उसके पिता, चाचा, मामा और भाई ने गाली-गलौज करते हुए उसको घर से बाहर भगा दिया।
युवती का आरोप है कि आरोपियों ने उसको जान से मारने की धमकी दी। युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि इस मामले में मुख्य आरोपी नदीम भगतपुर तिराहे पर मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।