फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: कार व पांच लाख रुपये न मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला, मारपीट से गर्भ में बच्चे की मौत

Thu, 05 Jan 2023 08:22 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, स्वार (रामपुर)

सार

आरोप है कि बुधवार को पति व सास ने महिला को दहेज में बुलेरो कार व पांच लाख कैश की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को ऐसा पीटा कि उसके गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर के स्वार में दहेज में कार और पांच लाख रुपये न मिलने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। आरोप है कि मारपीट से उसके गर्भस्थ शिशु की भी मौत हो गई। विवाहिता की तहरीर पर पति समेत दो लोगों के खिलाफ दहेज अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के इमरताराय गांव निवासी किसान ने अपनी बेटी की शादी 2021 में क्षेत्र के बूढ़ी दढ़ियाल निवासी खालिद अली के साथ की थी। शादी में हैसियत के अनुसार बरात की खातिर तवाजो के साथ ही दान दहेज भी दिया था। आरोप है कि ससुराल वाले दिए गए दहेज से नाखुश थे। वह बुलेरो गाड़ी और पांच लाख कैश की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर विवाहिता का उत्पीड़न शुरु कर दिया गया।

आरोप है कि अक्सर विवाहिता के साथ मारपीट होती रही। इस दौरान महिला गर्भवती हो गई। आरोप है कि बुधवार को पति खालिद अली व सास नसीम जहां ने महिला को दहेज में बुलेरो कार व पांच लाख कैश की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को ऐसा पीटा कि उसके गर्भस्थ शिशु को क्षति पहुंची। उसे घर से निकाल दिया गया तब वह अपने मायके आ गई। वह दर्द से कराह रही थी।
विज्ञापन

परिजन उसे चिकित्सक के पास ले गए। जांच में पता चला कि गर्भस्थ शिशु की मौत हो चुकी है। यह बात सुनकर परिजन सन्न रह गए। वह बेटी को लेकर कोतवाली पहुंचे जहां मामले को तहरीर दी। कोतवाल शरद मलिक कहना है कि विवाहिता तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें