फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद कराया गर्भपात: शादी का वादा कर दो साल तक रखा साथ, जबरन बनाए संबंध, गर्भवती होने पर तोड़ा भरोसा

Fri, 06 Jan 2023 10:34 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, टांडा (रामपुर)

सार

युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए और बिना निकाह किए दो वर्ष तक उसके साथ दिल्ली में किराए के कमरे में रहता रहा। इस बीच वो जब भी उसे शादी के लिए कहती तो वो बहन की शादी करने और घर बनाने के बाद शादी करने की बात कहता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ युवती ने टांडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


टांडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसका प्रेम संबंध पड़ोस के एक गांव निवासी युवक के साथ था। युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए और बिना निकाह किए दो वर्ष तक उसके साथ दिल्ली में किराए के कमरे में रहता रहा। इस बीच वो जब भी उसे शादी के लिए कहती तो वो बहन की शादी करने और घर बनाने के बाद शादी करने की बात कहता।

इस दौरान वो लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा जिससे वो गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उसका जबरन गर्भपात करवा दिया और उससे शादी करने के इनकार कर दिया। इसके बाद जब वह आरोपी के घर गई तो उसके पिता, चाचा, मामा और भाई ने गाली-गलौज करते हुए उसको घर से बाहर भगा दिया।
विज्ञापन

युवती का आरोप है कि आरोपियों ने उसको जान से मारने की धमकी दी। युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि इस मामले में मुख्य आरोपी नदीम भगतपुर तिराहे पर मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें