शाहबाद। शाहबाद-आसफपुर मार्ग पर कार की टक्कर से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसका दायां पैर काटना पड़ा।
तुरखेड़ा गांव निवासी बांदू सिंह के अनुसार, 28 जुलाई की शाम उनके बेटे उदयपाल सिंह बाइक से ससुराल जा रहे थे। मीरापुर चौराहे से करीब 500 मीटर आगे आसफपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार ईको कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उदयपाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें शाहबाद सीएचसी से रामपुर और फिर मेरठ रेफर किया गया। बाद में परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनका दायां पैर काटना पड़ा। युवक का अभी भी उपचार चल रहा है। पीड़ित पिता ने आरोपी कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ देवकीनंदन ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जांच की जा रही है। संवाद