रामपुर। शादी के 25 दिन बाद ही युवक अपनी बीवी को छोड़कर फरार हो गया। युवक का आरोप है कि उसके घर वालों ने जबरदस्ती उसकी शादी की है, जबकि उसकी पसंद की लड़की कोई दूसरी है। मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के मिलक बहादुरगंज निवासी एक युवक की 25 दिन पहले शादी हुई थी। छह अप्रैल शनिवार सुबह युवक घर से ससुराल जाने की बात कहकर बीवी को खाना बनाने को कहकर गया, लेकिन युवक ससुराल नहीं पहुंचा। ससुराल नहीं पहुंचे पर परिजनों में खलबली मच गई। जिसकी गुमशुदा की तहरीर चौकी खौद में दी।
आरोप है कि शादी के दो दिन बाद ही युवक पत्नी के साथ गलत व्यवहार करने लगा। आरोपी ने पत्नी से यह कहना शुरू कर दिया कि वह उसकी पसंद की नहीं है। उसकी जबरदस्ती कराई गई है। युवक ने यह भी कहा कि अगर यहां रही तो मैं तुझे जान से मार दूंगा। 29 मार्च को एक पत्र देकर घर से भी भाग गया था, जिसमें लड़की पक्ष ने पुलिस जानकारी दी तो लौट आया था। अब युवक के फरार होने के बाद गांव में पंचायत बुलाई गई लेकिन पंचायत में कोई फैसला नहीं हुआ। जिसके बाद लड़की पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।