फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अपहृत बालिकाओं का सुराग न लगने से परिजन परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बिलासपुर कोतवाली पुलिस क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों से अपह्त हुईं दोनों बालिकाओं को तीसरे दिन भी सुराग नहीं लगा सका है। हालांकि, पुलिस ने दोनों बालिकाओं के अपहरण होने की रिपोर्ट तो दर्ज कर ली है, मगर दोनों बालिकाओं के न मिलने से परिवार के लोग बेहद परेशान हैं।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धावनी हसनपुर निवासी भाकियू भानु के पूर्व जिला अध्यक्ष मोहम्मद सलीम वारसी के रिश्तेदार व रेता बजरी व्यापारी दानिश अली की तीन वर्षीय पुत्री रविवार की सुबह दुकान पर टाॅफी लेने जाने के दौरान लापता हो गई थी। पुलिस ने दानिश अली की ओर से अज्ञात के खिलाफ अपहरण की आशंका करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, उत्तराखंड सीमा से सटे एक गांव निवासी एक व्यक्ति की कक्षा तीन में पढ़ने वाली सात वर्षीय पुत्री का शनिवार की दोपहर किसी ने खेत पर जाने के दौरान अपहरण कर लिया था। पुलिस ने बालिका के पिता की ओर से अमित नामक एक युवक के खिलाफ शक के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस गायब किसी भी बालिका का पता नहीं लगा सकी है। जबकि, कोतवाली पुलिस की दो टीमें अलग-अलग दोनों गांवों में सोमवार को भी गईं और जांच पड़ताल की। पुलिस ने ग्रामीणों व अन्य लोगों से भी मामले को लेकर जानकारी जुटाई। पुलिस ने गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए हैं, मगर कोई भी सफलता पुलिस को फिलहाल नहीं मिल सकी है। कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि गायब हुईं दोनों बालिकाओं को खोजने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें