फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु चराने गए युवक की रामगंगा में डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। पशु चराने गए युवक की रामगंगा नदी में डूबकर मौत हो गई। युवक को डूबता देख चरवाहों ने उसे बचाने का प्रयास किया और जब तक युवक को बाहर निकाला जा सका तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बरेली के थाना आंवला क्षेत्र के गांव खरगपुर निवासी प्रेमपाल (18) शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के बमनपुरीगांव में अपने बहनोई खेमकरन के घर पिछले चार माह से रह रहा था। बुधवार को प्रेमपाल पशु चराने रामगंगा नदी के किनारे गया था। इस दौरान प्रेमपाल का पैर नदी के गहरे गड्ढे में चला गया और वह डूबने लगा। इस पर उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर मौके पर मौजूद अन्य चरवाहों का ध्यान पर उस पर गया और कुछ चरवाहे नदी में से उसे निकालने का प्रयास करने लगे। जब तक प्रेमपाल को बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौत की सूचना जब बहन और बहनोई को मिली तो बहन रोती-चिल्लाती हुई पहुंची। इस मौत से परिवार में भी चीख-पुकार मची हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें