फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में जहरीला पदार्थ खाए युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मसवासी। रक्षाबंधन के दिन पत्नी से विवाद होने पर जहर खाने वाले युवक की मुरादाबाद में उपचार के दौरान मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार गहरे सदमें में है। परिजन ने किसी भी तरह की कोई कानूनी कार्रवाई न कर युवक का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

मसवासी पुलिस चौकी अंतर्गत मिलक नौखरीद निवासी पवन दिवाकर रक्षा बंधन के मौके पर अपनी पत्नी को बुलाने के लिए मसवासी स्थित अपनी ससुराल आया था। इस दौरान पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जिससे गुस्साए पति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। उसकी हालत बिगड़ती देख ससुरालिये उसे आनन-फानन में सुल्तानपुर पट्टी के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। घटना की सूचना मिलने पर मसवासी चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने उसके बयान लिए थे।
इस बीच पवन दिवाकर की हालत बिगड़ने पर उसे मुरादाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां बुधवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। चौकी इंचार्ज श्रीपाल सिंह का कहना है कि मृतक पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। परिजन द्वारा उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें