फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की बस ने बाइक में मारी टक्कर एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। रोडवेज की अनियंत्रित बस ने सोमवार की रात बाइक में टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। बस चालक के खिलाफ परिजनों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के भुड़ासी गांव निवासी नाजिम और रिजवान सोमवार देर रात को किसी काम से शाहबाद आ रहे थे। रास्ते में लशकरगंज के पास एक शाहबाद की और से तेज रफ़्तार में आ रही रोडवेज की खाली बस ने बाइक में टक्कर मार दी ।हादसे को देख रोडवेज चालक रोडवेज लेकर फरार हो गया। किसी राहगीरो ने दोनो घायलों के परिजनों को सूचना दी। जिस पर परिजन आनन-फ़ानन में घटना स्थल पर पहुच गए। दोनो घायलों को परिजन अस्पताल ले आए। अस्पताल में चिकित्सकों ने नाजिम (24) को मृत घोषित कर दिया। मौत की बात सुनकर परिजनों ने बस चालक के ख़िलाफ़ जमकर हंगामा किया। सूचना पाकर पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। परिजनों की मांग है कि रोडवेज बस के चालक को गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें