फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बिजली के खंभे से टकराई बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। नगर में विद्युत पोल से टकराने से बाइक सवार की मौत हो गई। काफी देर तक भी युवक की शिनाख्त न हो पाने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को जिला चिकित्सालय भेज दिया। युवक हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर करीब बारह बजे एक 22 वर्षीय युवक बाइक से नगर के शनिवार के बाजार के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई। हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोट आई और वह अचेत हो गया। राहगीरों की नजर जब गंभीर रूप से घायल युवक पर पड़ी तो उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के सीएचसी भेजा। अस्पताल के चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवक के शव की शिनाख्त के लिए मोर्चरी पर रखवा दिया और काफी देर तक भी शिनाख्त न हो पाने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को जिला चिकित्सालय भिजवा दिया। प्रभारी निरीक्षक नबाब सिंह ने बताया कि हादसे में करीब 22 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। शव के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें