फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पेट्रोल पंप पर युवक को पीटा, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगर। खौद पेट्रोल पंप पेट्रोल कम नापने का विरोध करने पर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना अजीम नगर थाना क्षेत्र के खौद पेट्रोल पंप की है। बहादुरगंज गांव निवासी युवक मोहम्मद हारुन बाइक में तेल डलवाने के लिए चौराहे स्थित पेट्रोल पंप पर गया था। तेल कम नापने को लेकर युवक का पंप स्वामी से विवाद हो गया। मामले ने तूल पकड़ा तो पेट्रोल पंप पर तैनात कर्मचारियों ने युवक के सर में धारदार चीज मार दी। जिसके चलते युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर आई पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें