फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: साडू के घर मेहमानदारी में जा रहे बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफनी-शाहबाद। साढ़ू के घर मेहमानदारी में जा रहे बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत हो गई। बिना पोस्टमार्टम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह नौ बजे सैफनी थाना क्षेत्र के रवाना गांव निवासी नसरत शाह अपने साढ़ू के घर जनपद मुरादाबाद क्षेत्र के कुंदरकी जा रहे थे। बुधवार सुबह जाते समय सैफनी थाना क्षेत्र के धनोरा पर उनकी बाइक की टक्कर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से हो गई। हादसे में घटनास्थल पर ही बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक सवार मृतक की शिनाख्त करने के बाद ग्रामीणों ने परिवार वालों को सूचना दी गई। जिसके बाद परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और बिना किसी कानूनी कार्रवाई के अपने घर ले आए। सूचना के बाद सैफनी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई, लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इस हादसे के बाद से मृतक की पत्नी मुबस्सरींन और पांच बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें