फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बाइकों की भिड़ंत में पिता की मौत, बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। रामपुर-बाजपुर मार्ग पर बाइकों के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक स्वार की मौत हो गई जबकि उनका 10 वर्षीय बेटा मामूली तौर पर घायल गो गया।बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन

रामपुर के थाना गंज अंतर्गत हजरत नूर खां मोहल्ला मैगजीन निवासी सलीम खां (38) पुत्र अहमद अली बुधवार को दोपहर स्वार आए थे। साथ में उनका दस वर्षीय बेटा समीर भी था। बताते हैं स्वार में उन्होंने कुछ लोगों भुगतान लिया । दोपहर लगभग डेढ़ बजे दोनों पिता-पुत्र वापस रामपुर के लिए चले। वह रुस्तमनगर में कुछ देर रुके जहां उन्होंने जूस पीया। इसके बाद जैसे ही चले विपरीत दिशा से तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार पिता-पुत्र नीचे गिर गए। बेटे के तो मामूली चोट आई लेकिन सलीम खां गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस आ गई तब तक सांसें थम चुकी थीं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया। इस बीच दोनों बाइकें भी पुलिस ने कब्जे में लेलीं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें