फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूबवेल की लाइन ठीक करते समय करंट की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के रुस्तमपुर गांव निवासी मित्रपाल की करंट से मौत के बाद हंगामा करते परिज? - फोटो : RAMPUR
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। नलकूप की लाइन की मरम्मत के लिए खंभे पर चढ़ा युवक करंट की चपेट में आ गया। जिससे युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और उन्होंने हादसे के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही को वजह बताते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, बिजली अफसरों का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। यदि एसडीओ या जेई की गलती है तो उसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रूस्तमपुर निवासी मित्रपाल (29) शुक्रवार सुबह ग्यारह बजे एक एक शिकायत पर रामपुर रोड स्थित बिजली के खंभे पर चढ़ गया। विद्युत पोल पर चढ़ने से पूर्व मित्रपाल ने विभाग से लाइन को शट्डाउन कराया था, लेकिन लाइन ठीक करते समय किन्हीं परिस्तिथियों में लाइन चालू हो गई और लाइन में करंट दौड़ गया। जिससे मित्रपाल गंभीर रूप से झुलस गया और खंभे से नीचे गिर गया। इससे वहां अफरा तफरी मच गई। इस दौरान शाहबाद की ओर से मित्रपाल के पिता पान सिंह अपनी ई-रिक्शा को लेकर जा रहे थे। बेटे पर नजर पड़ते ही पिता की चीख निकल गई। लोगों की मदद से पिता अपनी ई-रिक्शा के माध्यम से उसे शाहबाद अस्पताल ले आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर अन्य परिजन पहुंचे। ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। कुछ देर बाद पुलिस भी आ गई, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। परिजनों व ग्रामीणों ने बिजली अफसरों से बात करने का प्रयास किया, लेकिन किसी ने बात नहीं की। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा भी किया। बाद में पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराया। वहीं, मृतक के पिता पान सिंह ने एसडीओ, जेई व तीन लाइनमैन पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उनका कहना है कि उनके बेटे को विभाग में संविदा पर रखवाने के नाम पर अधिकारी बिना बिजली विभाग में संविदा तैनाती के ही काम करवा रहे थे। इसी के चलते लाइनमैन उससे लाइन ठीक कराने के लिए ले गए, जहां करंट लगने उनके बेटे की मौत हो गई। हालांकि, विभागीय अफसरों का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।
कोट
-मृतक युवक हमारे विभाग से नहीं है। आरोप-प्रत्यारोप तो लगते रहते हैं। लेकिन, युवक का हमारे विभाग से कोई संबंध नहीं था। -आदित्य प्रकाश, उपखंड अधिकारी, शाहबाद, रामपुर।
विज्ञापन

कोट
-बिजली के खंभे पर लाइन ठीक करते समय युवक की मौत हो गई। मामले की जानकारी लगी है। उसके परिजनों के आरोपों को लेकर जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। -संजय कुुमार गर्ग, अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल, रामपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें