फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में पैसे निकालने आए युवक को पीटा 

Thu, 11 May 2017 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहबाद/  रामपुर
विज्ञापन
गाँव रेवड़ी कलां चौराहे पर प्रथमा बैंक से पैसे निकालने के लिए आए युवक की धुनाई करते दबंग युवक।
विज्ञापन

विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के एक गाँव में बैंक से पैसे निकालने के लिए आए एक युवक की दो युवकों ने धुनाई कर दी। 
 
 शाहबाद तहसील क्षेत्र के गाँव रेवड़ी कला चौराहे पर प्रथमा बैंक से एक युवक पैसे निकालने के लिए आया हुआ था कि किसी बात पर पैसे निकालने आए युवक से दो अन्य युवक भिड़ गए। दोनों युवकों ने पैसे निकालने आए युवक को पीटना शुुरू कर दिया।  इस दौरान  बैंक में तैनात गार्ड और चौराहे पर मौजूद पुलिस ने भी इन लोगों की सुध नहीं ली बल्कि बैक का गार्ड और पुलिस कर्मी इस मारपीट को देखकर दाएं- बाएं हो गए।

बाद में पता चला कि इन लोगों की कोई पुरानी रंजिश थी, कहने सुनने के बाद एक पुलिस कर्मी आया और उसने दोनों युवकों को अपनी हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें