फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: 31 जनवरी तक पा सकते हैं इग्नू में प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को मिलेगी 50 फीसदी की छूट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने 2026 सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 31 जनवरी है। जो विद्यार्थी प्राइवेट एजुकेशन प्राप्त करना चाहते हैं या संस्थागत प्रवेश लेने से वंचित रह गए हैं अथवा किसी शासकीय, अशासकीय सेवा में हैं, वे इग्नू में प्रवेश ले सकते हैं।
राजकीय रजा डिग्री कॉलेज में इग्नू केंद्र प्रभारी डॉ. सोमेंद्र सिंह ने बताया इग्नू 333 प्रोग्राम संचालित करता है एवं 30 लाख से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। बताया कि अध्ययन केंद्र पर स्नातक में बीए, बीए ऑनर्स, बीबीए, बीकॉम, परास्नातक में एमकॉम, सोशल वर्क, एमए, एमएससी गणित तथा पोषण एवं स्वास्थ्य शिक्षा, प्रबंधन, डिजास्टर मैनेजमेंट, क्रिमिनल जस्टिस कोर्स उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुस्तकें इग्नू की ओर से डाक से भेजी जाती हैं। अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के विद्यार्थी जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम है, उनके लिए पाठ्यक्रम शुल्क में 50 फीसदी की छूट की व्यवस्था है। ऑनलाइन प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 31 जनवरी है, जिसकी परीक्षाएं जून एवं दिसंबर में महाविद्यालय में आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें