फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम के गढ़ में योगी आदित्यनाथ ने भरी हुंकार

Sun, 04 Feb 2018 12:39 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर
विज्ञापन
निशुल्क सहायक उपकरण वितरण समारोह में बोलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहली बार धुरविरोधी नेता आजम खां के गढ़ में गरजे। इस दौरान उन्होंने आजम खां का नाम तो नहीं लिया, लेकिन निशाना जमकर साधा। कहा कि दलितों और गरीबों को लूटने, मकान तुड़वाने वालों की जगह जेल होगी। किसी भी कीमत पर अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महात्मा गांधी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा जबरन हटाने को लेकर कहा कि ऐसे लोगों से सरकार सख्ती से निपटेगी।
विज्ञापन


शनिवार को रामपुर आए योगी आदित्यनाथ पूरे रंग में दिखे। उन्होंने आजम खां का नाम लिए बिना जमकर निशाना साधा। कहा कि रामपुर की जनता ने समाज के कथित ठेकेदारों को चुनावों में हराकर मुंहतोड़ जवाब दिया है। मैं रामपुर की जनता को बधाई दूंगा कि 2014 में डॉ. नैपाल सिंह को जिताकर लोकसभा और 2017 में सरदार बलदेव औलख व राजबाला  को जिताकर विधानसभा भेजा। कहा कि जिन लोगों ने यहां के कमजोरों को, यहां के दलितों को, यहां के गरीबों को, यहां के व्यापारियों को सताया है, उन्हें लूटा है, उत्पीड़न किया गया है, उनके मकान तुड़वाए हैं, उनके लिए कहीं और नहीं जेल में जगह होगी। अब उन्हें अराजकता फैलाने की छूट नहीं दी जाएगी। 


कहा कि यह वही रामपुर है, जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति को जबरन हटा दिया गया। यह वही रामपुर है जहां से अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अपमान करने का कुत्सित प्रयास हुआ था। जेल के नाम पर जिस तरह से दलितों को उजाड़ने की कोशिश की गई थी, अब यह नहीं होगा। किसी को गुंडागर्दी करने की छूट नहीं दी जाएगी। कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के हर व्यक्ति को न्याय के साथ, प्रदेश के हर व्यक्ति को विकास के साथ जोड़ने के लिए आई है। किन्तु, कहीं कोई किसी व्यापारी, किसी कमजोर, किसी दलित, किसी गरीब का उत्पीड़न करेगा, तो सरकार ऐसे तत्वों से सख्ती के साथ निपटेगी। 
विज्ञापन



अब प्रदेश में तुष्टिकरण, भेदभाव और अराजकता के लिए कोई स्थान नहीं होगी। उन्होंने कहा कि अपराधी की जगह जेल होगी। कानून व्यवस्था और सबकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है और सरकार इस कार्य को पूरा करने में जुट गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें