रामपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों ने मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कर्मचारियों ने उन्हें उपहार स्वरूप भगवत गीता दी। जिलाध्यक्ष भीम सिंह अनार्य ने सभी पदाधिकारियों से परिचय कराया। उन्होंने कहा कि सीडीओ के नेतृत्व में जिले के विकास के लिए कर्मचारी शत प्रतिशत मेहनत के साथ कार्य करेंगे। इस मौके पर जिला मंत्री रामबाबू शर्मा, जोगेन्द्र पाल सिंह, अमित कश्यप, कांति गंगवार आदि उपस्थित रहे।