फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: रामपुर में 23 से होगी महिला हॉकी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। स्वर्गीय सुषमा स्वराज महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है, इसमें देश की 12 महिला टीमें भी हिस्सा लेंगी। इसके लिए खेल विभाग ने सभी तैयारियां कर ली हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी और भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष मारिया फरहत ने बताया कि महिला सशक्तिकरण और भारतीय महिला हॉकी टीम को एशियन कप जीतने के उपलक्ष्य में सेवन ए साइड स्वर्गीय सुषमा स्वराज ऑल इंडिया महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 29 नवंबर तक महात्मा गांधी हॉकी स्टेडियम में कराने का निर्णय लिया गया है।
इसमें देश की 12 महिला टीमें हिस्सा लेंगी। इस संबंध में जिला प्रशासन, महिला कल्याण विभाग, महिला आयोग और जिला क्रीड़ा अधिकारी को सोमवार को अवगत कराया जाएगा। आयोजन सभा में महिला हॉकी खिलाड़ी रोशनी राजपूत, नविता, कशिश चौहान, मशीयत फातिमा, आंचल राजपूत, मुस्कान सागर आदि ने भाग लिया। सभी बालिका हॉकी खिलाड़ी डीएम से सोमवार को मुलाकात करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें