फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: दवा लेने आई महिलाओं ने अस्पताल कर्मी से की हाथापाई

Fri, 20 Mar 2026 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दवा लेने आई दो महिलाओं ने ओपीडी में पर्चे बना रहे अस्पताल कर्मी से हाथापाई कर दी। बृहस्पतिवार दोपहर को अस्पताल कर्मी करन ओपीडी के लिए मरीजों के पर्चे बना रहा था। इस दौरान तीमारदारों और मरीजों की कतारें लगी हुई थीं। करन ने बताया कि इस दौरान दो महिलाएं उसके कमरे में घुसकर जबरदस्ती दवा का पर्चा बनाने के लिए दबाव बनाने लगीं। इस तरह से दवा का पर्चा बनाने के लिए उसने इन्कार कर दिया। इस पर दोनों महिलाएं करन के कमरे में घुस गईं और हंगामा करते हुए करन से हाथापाई की। इस बीच हंगामे को देखकर मौके पर सीएचसी के गार्ड भी दौड़ पड़े। इसके बाद महिलाएं वहां से चली गईं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें