फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं पुरूषों से कंधा मिलाकर निभा रहीं महत्वपूर्ण भूमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बालिका सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए सरकारी योजनाएंऽ विषयक ई संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य शास्ता डॉ. विनीता सिंह ने कहा की आज की नारी पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपनी भूमिका निभा रही है एवं महिला सशक्तिकरण हेतु आयोजित की जा रही विशेष गतिविधियां महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता डॉ. अरविंद कुमार ने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार की अनेक योजनाएं महिला सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। मिशन इंद्रधनुष, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कन्या सुमंगला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, उज्वला योजना, मातृत्व सहायता योजना आदि के द्वारा बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए चलाई जा रही हैं। प्राचार्य डॉ. पीके वार्ष्णेय ने कहा कि मिशन शक्ति के द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को स्वावलंबी बनाना है एवं सम्मान एवं सुरक्षा के लिए परिवेश उपलब्ध कराना है। इस मौके पर डॉ. मुजाहिद अली, डॉ. सैयद अरशद रिजवी, डॉ. माणिक रस्तोगी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें