बिलासपुर। डिबडिबा गांव निवासी राजमिस्त्री की 31 वर्षीय पत्नी पुष्पा देवी का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
भोट थाना क्षेत्र के ग्राम काजी की मडैया निवासी विशेष कुमार लोधी डिबडिबा की तेल मिल कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे मजदूरी कर घर लौटे विशेष को पत्नी ने बड़े बेटे की दवाई लाने के लिए कहा। दवाई लेकर लौटने पर उन्होंने पुष्पा को कमरे में पंखे पर रस्सी के फंदे से लटकता पाया।
आसपास के लोगों ने महिला को फंदे से उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
प्रभारी निरीक्षक अपराध सुरेश पाल सिंह के अनुसार पति-पत्नी के बीच किसी विवाद को आत्महत्या का कारण माना जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे।