फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: महिला ने ट्रेन में दिया बच्चे को जन्म

Tue, 30 Jul 2024 05:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। अयोध्या जा रही फरीदाबाद की महिला ने अयोध्या कैंट एक्सप्रेस के कोच में ही बच्चे को जन्म दे दिया। बाद में रामपुर स्टेशन पर महिला को उतारा गया और महिला अस्पताल में भर्ती कराया। मां और बच्चा अब दोनों ही स्वस्थ हैं।
विज्ञापन


फरीदाबाद निवासी राम कुमार एक फैक्टरी में काम करते है। मूल रूप से अयोध्या निवासी राम कुमार रविवार की रात में वह अपनी पत्नी मीना के साथ अयोध्या स्थित अपने घर जा रहे थे। दोनों दिल्ली स्टेशन से दिल्ली-अयोध्या कैंट के कोच नंबर एस-नौ में सवार हुए थे। मीना गर्भवती थी। रास्ते में मीना को प्रसव पीड़ा होने लगी। प्रसव पीड़ा अधिक होने पर उसने मुरादाबाद में पति को जानकारी दी। पति ने मदद के लिए यात्रियों से संपर्क किया। इस बीच कोच में सवार एक महिला आगे आई और उसने सुरक्षित प्रसव कराया। मीना ने एक बेटे को जन्म दिया। जैसे ही ट्रेन रामपुर पहुंची तो राम कुमार भागकर आरपीएफ थाने गया और पूरी जानकारी दी। आरपीएफ थाने पर तैनात एएसआई कुलदीप कुमार शर्मा ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर महिला और नवजात को ट्रेन से उतार लिया और एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीएमएस डाॅ. अनवार सादात का कहना है कि मीना व उसका बेटा पूरी तरह स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें