रामपुर। बुखार की चपेट में आई एक डेंगू आशंकित महिला की मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के तिराह गांव निवासी प्रेमप्रकाश की पत्नी शांति देवी (44) को करीब आठ दिन पहले बुखार आया था। प्लेटलेट्स कम होने पर कमजोरी होने लगी और उनका स्वास्थ्य खराब होता चला गया। इस पर परिवार वाले इलाज के लिए बरेली के एक अस्पताल ले गए। जहां पर उन्होंने डेंगू आशंका जताई। महिला की इलाज के दौरान मंगलवार को सुबह उनकी मौत हो गई। मौत पर परिवार में कोहराम मचा है। महिला की मौत का कारण परिजन डेंगू बुखार मान रहे हैं। उनका कहना है कि डाक्टर ने उनको डेंगू बुखार बताया था। वहीं दूसरी ओर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रजपुरा के चिकित्साधिकारी डा. मोहित रस्तोगी ने बुखार से मौत की पुष्टि की है। डेंगू आशंका को लेकर उनका कहना है कि वह रिपोर्ट देखकर पता पाएंगे। उनका कहना कि वह बुधवार को टीम भेजकर स्लाइड बनवाएंगे।