फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: कोर्ट में तारीख पर आई महिला को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 15 Jan 2026 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कोर्ट में तारीख पर आई एक महिला व उसकी बहन को कुछ लोगों ने पीट दिया, जिस पर अब एसपी के आदेश पर सिविल लाइंस पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

मिलक खानम थाना क्षेत्र के शहजादनगर गांव निवासी बबली नौ जनवरी को अदालत से तारीख लेकर अपने वकील के चैंबर पर जा रही थी। आरोप है कि विक्की और उसके साथी गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। इस दौरान आरोपियों ने सोने के कुंडल भी छीन लिए। शोर मचाने पर लोगों ने बचाया। इस मामले की तहरीर पुलिस को दी है। सिविल लाइंस पुलिस ने इस मामले में बब्ली की तहरीर पर विक्की, बाबूराम, वैरी और तोताराम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ जितेंद्र कुमार के अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें