फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पति को आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी महिला प्रेमी सहित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर(रामपुर)। कोतवाली पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में नामजद आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि रुद्रपुर के मोहल्ला रम्पुरा निवासी मनीषा देवी पत्नी शक्ति पटेल ने 20 फरवरी को दर्ज कराई प्राथमिकी में आरोप लगाया था कि ग्राम डिबडिबा की आश्रम कॉलोनी निवासी उनके पिता छोटे लाल सैनी को उनकी मां हरिया देवी उर्फ छठिया देवी अपने प्रेमी विजय साहनी निवासी फुलसुंघी थाना ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर के साथ मिलकर आत्महत्या के लिए प्रेरित करती थीं। इससे परेशान होकर उनके पिता ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन

घटना के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया था। रविवार सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस को जानकारी मिली कि मामले में वांछित महिला और उसका प्रेमी ग्राम डिबडिबा रोड स्थित रानी फार्म के पास किसी वाहन का इंतजार कर रहे हैं और फरार होने की फिराक में हैं।
विज्ञापन

सूचना पर रुद्र विलास चौकी प्रभारी चंद्रवीर सिंह ने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी कर दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें