फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: कोर्ट नहीं पहुंचा गवाह, सुनवाई आज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। भाजपा विधायक राजबाला के खिलाफ दर्ज आचार संहिता उल्लंघन के मामले की सुनवाई गवाह के कोर्ट नहीं पहुंचने की वजह से टल गई। अब इस मामले की अगली सुनवाई शुक्रवार को होगी।
विज्ञापन

आचार संहिता के उल्लंघन का मामला 2017 के विधानसभा चुनाव का है। उस वक्त राजबाला मिलक-शाहबाद विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर उम्मीदवार थीं। बिना अनुमति के जनसभा करने के आरोप में 11 फरवरी 2017 को उनके खिलाफ शहजादनगर थाने में आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज हुआ था। यह मुकदमा तत्कालीन दारोगा जितेंद्र वर्मा की ओर से कराया गया था। पुलिस ने इस मुकदमे में विवेचना के बाद चार्जशीट अदालत में दाखिल कर दी थी।
इस मामले की सुनवाई बृहस्पतिवार को एमपी-एमएलए कोर्ट मजिस्ट्रेट ट्रायल में थी। गवाह के कोर्ट नहीं पहुंचने के कारण सुनवाई टल गई। अब इस मामले की अगली सुनवाई शुक्रवार को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें