फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अब्दुल्ला के दो पैनकार्ड मामले में नहीं पहुंचा गवाह, सुनवाई टली

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में बुधवार को गवाह नहीं पहुंचा, इससे मामले की सुनवाई टल गई। अब अगली सुनवाई 26 जुलाई को होगी।
विज्ञापन

2019 में शहर विधायक आकाश सक्सेना ने अब्दुल्ला आजम के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में दो पैन कार्ड रखने का मामला दर्ज कराया था। इस मामले में उनके पिता आजम खां को भी भी नामजद किया गया था। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। बुधवार को इस मामले में गवाह विवेचक दरोगा ऋषिपाल सिंह को पेश होना था। गवाह के न पहुंचने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अब शुक्रवार को मामले की अगली सुनवाई होगी। अब्दुल्ला आजम इस समय हरदोई जेल में बंद हैं।





आजम खां के मामले में भी नहीं हो सकी सुनवाई
रामपुर। सपा नेता आजम खां के खिलाफ गंज थाने में दर्ज आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में भी बुधवार को सुनवाई नहीं हो सकी। सपा नेता के खिलाफ 2019 के लोकसभा चुनाव में गंज थाने में आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ था। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। बुधवार को इस मामले की सुनवाई होनी थी, लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई 29 जुलाई को होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें