फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अब्दुल्ला के पासपोर्ट मामले में पेश नहीं हुआ गवाह

Tue, 30 Jan 2024 03:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर । सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट मामले में सोमवार को बचाव पक्ष की ओर से गवाह पेश नहीं किया जा सका, जिसके कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई 31 जनवरी को होगी।
विज्ञापन

अब्दुल्ला के खिलाफ दो पासपोर्ट का मामला भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने 2019 में दर्ज कराया था। उनका आरोप है कि अब्दुल्ला ने अलग-अलग जन्मतिथि से दो पासपोर्ट बनवाए हैं। इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है। अभियोजन की गवाही पूरी हो चुकी है। अब बचाव पक्ष को गवाह पेश करने हैं। पिछली तारीख पर अब्दुल्ला के अधिवक्ता ने 29 गवाहों की सूची सौंपी थी। सोमवार को गवाह पेश किए जाने थे, लेकिन कोई गवाह पेश नहीं किया गया। सहायक अभियोजन अधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि अब 31 जनवरी को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें