फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: जयमाल के दौरान बिगड़ गई बात, बिना दुल्हन के लौटी बरात

विज्ञापन
विज्ञापन
धमोरा। शहजादनगर थाना क्षेत्र में एक गांव में जयमाल के दौरान किसी बात को लेकर बरातियों और घरातियों में कहासुनी हो गई। बात इतनी आगे बढ़ गई कि शादी रोकनी पड़ी और बरात बिना दुल्हन के लौट गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को केमरी के शिवनगर गांव से बरात गई थी। बरात के आने के बाद उसका स्वागत किया गया। सभी रस्मों को पूरा करने के बाद जयमाल की रस्म पूरी की जानी थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जयमाल के दौरान इशारों-इशारों में दुल्हन के बारे में कुछ कह दिया। जिससे बात बिगड़ती चली गई। देखते ही देखते मामला तूल पकड़ा चला गया। जिसके बाद में दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। इसके बाद बिना दुल्हन के बरात लौट गई। दुल्हन पक्ष ने मंगलवार को शहजादनगर थाने पहुंचकर शिकायत दी। सूचना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची थी। सीओ केमरी संगम कुमार के अनुसार दोनों पक्षों बीच आपसी समझौते का प्रयास चल रहा था। अगर तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें