रामपुर। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने अपनी पत्नी तो दोस्तों के हवाले कर दिया। पति के दोस्तों ने उसके साथ दुष्कर्म किया विरोध करने पर जान से मारनेे की धमकी दी गई। आरोप है कि दहेज के लिए उसने अपनी नौ साल की बेटी के साथ छेड़खानी की। पुलिस ने इस मामले में पति सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गंज थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक महिला का विवाह पास का ही रहने वाले व्यक्ति सेे हुआ था। शादी के कुछ समय तक सब कुछ ठीक रहा। लेकिन बाद में सुसराल वालों ने उससे और दहेज की मांग शुरू कर दी। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसके पति ने उसको अपने दोस्तों को सौंप दिया। दोस्तों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी तक दे डाली थी। वही महिला का कहना हैकि उसके पति ने उसकी नौ साल की बेटी के साथ छेड़खानी भी की। काफी परेशान हो जाने के बाद महिला मौका पाकर मायके आ गई थी। उसने परिजनों को सारा मामला बताया।बाद में उसने महिला थाने में जाकर तहरीर दी। इस आधार पर पुलिस ने पति सहित पांच पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।