फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहां गायब हंै ईओ, मांगो स्पष्टीकरण 

Wed, 04 May 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
तहसील दिवस में शिकायत सुनते कमिश्नर।
विज्ञापन

विज्ञापन
 कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा एवं डीआईजी ओमकार सिंह जब मंगलवार को रामपुर में तहसील दिवस का जायजा लेने पहुंचे तो नगर पालिका के ईओ गायब मिले। इस पर मंडलायुक्त भड़क गए। डीएम को स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

अमर उजाला में मंगलवार को प्रकाशित खबर -‘अफसरों के जनता दरबार से ना उम्मीद हो रहे फरियादी’ की खबर पढ़ने के बाद मंडलायुक्त मंगलवार को डीआईजी ओंकार सिंह के साथ अचानक तहसील दिवस में पहुंचे। उन्होंने तहसील सदर में चल रहे तहसील दिवस का जायजा लिया। पता चला कि रामपुर पालिका के अधिशासी अधिकारी के साथ ही लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता गायब थे।
विज्ञापन


कमिश्नर ने जब इसके बारे में जानकारी ली तो पता चला कि अफसर काफी समय  से गायब हैं। इस पर कमिश्नर ने डीएम को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। कमिश्नर ने कहा कि शिकायतों का निवारण किया जाए।  अधिकारी मौके पर जाकर शिकायतों का निवारण करें। कहीं कोई लापरवाही बरती जाती है तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


अफसर व कर्मचारी तहसली दिवस में आने वाली शिकायतों का निस्तारण गंभीरता से करें।  इस दौरान उनके सामने ग्रामीण इलाकों की बिजली, पानी के साथ ही राशन वितरण की व्यवस्था की शिकायतें आई। जिनके त्वरित निस्तारण के आदेश दिए। इस मौके पर डीआईजी ओमकार सिंह ने पुलिस से संबंधित शिकायतों का भी मौके पर निस्तारण कराने के आदेश दिए हैं। एसडीएम मदन गर्बियाल, तहसीलदार सदर अमित भारतीय रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें