स्वार। जीबी पंत कृषि विवि के उद्यान अनुसंधान केंद्र पत्थरचट्टा के पास शनिवार शाम हुए सड़क हादसे में मारे गए दो मजदूरों के शव जब सोमवार को उनके गांव पदपुरी पहुंचे तो पूरा गांव शोक में डूब गया। दोनों मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया।
मृतक अतीक अहमद और अनीस खान उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में वन निगम के ठेकेदारों के साथ मजदूरी करते थे। शनिवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे वे बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे कि पत्थरचट्टा के पास एक वाहन की टक्कर से दोनों की मौत हो गई।
पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचे तो दोनों की पत्नियां रोती-बिलखती कई बार बेहोश हो गईं। शाम को सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में दोनों को कब्रिस्तान में सुपुर्देखाक किया गया।