फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी धूप तो कभी छाए रहे बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शुक्रवार को बारिश थमने के बाद तापमान में वृद्धि हो गई। हालांकि दिन भर कभी बादल तो कभी धूप खिलने के कारण मौसम खुशगवार बना रहा। वहीं सुबह के वक्त बादल छाए रहने और गुरुवार रात तक बारिश होने के कारण शुक्रवार को सुबह तक मौसम में ठंडक रही।
विज्ञापन

मंगलवार आधी रात के बाद से शुरू हुई बारिश गुरुवार रात तक होती रही, जिससे मौसम का मिजाज काफी बदल गया। शुक्रवार को भी सुबह के वक्त कुछ देर मौसम साफ रहा तो फिर कुछ देर बादल छाए रहे। शुक्रवार को लोगों को गर्मी से राहत रही, लेकिन गुरुवार रात तक हुई बारिश के कारण शुक्रवार शाम तक बिजली सप्लाई पटरी पर नहीं आ सकी। सुबह से शाम तक अलग-अलग बिजलीघर क्षेत्रों में मरम्मत कार्य के चलते कटौती होती रही। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को भी कुछ देर के लिए हल्के बादल छा सकते हैं। इसके बाद रविवार से मौसम पूरी तरह से साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें