फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले से बाहर नहीं जाएगा गेहूं : एडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में पिछड़ी गेहूं खरीद को लेकर अधिकारी गंभीर हो गए हैं। केंद्र प्रभारियों के साथ बैठक कर गेहूं खरीद को लेकर विशेष निर्देश दिए गए। अब व्यापार के उद्देश्य से जिले से बाहर गेहूं के निर्यात पर रोक लगा दी गई। एक मार्च से किसानों के गेहूं की खरीद शुरू हो गई थी। शाहबाद मंडी समेत कई स्थानों पर लगे 37 गेहूं क्रय केंद्रों पर खरीद पिछड़ गई। एक मार्च से लेकर 21 अप्रैल तक इन 37 क्रय केंद्रों पर केवल 10110 क्विंटल गेहूं की खरीद ही हो पाई है।
विज्ञापन

गेेहूं खरीद को लेकर एडीएम वित्त एवं राजस्व हेम सिंह और एसडीएम सुनील कुमार ने तहसील सभागर में 37 क्रय केंद्र के प्रभारियों एवं आढ़तियों के साथ बैठक की। बैठक में साफ तौर पर गेहूं की खरीद को बढ़ाने के निर्देश दिए। इसी दौरान अधिकारियों ने कहा कि आटा मिल के अलावा, जिले का गेहूं व्यापार के उद्देश्य से जिले से बाहर निर्यात नहीं होगा। एडीएम ने कहा कि केंद्र प्रभारी सचेत हो जाए, और खरीद में जुट जाएं। इस बैठक में जिला विपणन अधिकारी कौशल देव सिंह, तहसीलदार शिवकुमार शर्मा, नायब तहसीलदार अरविंद शर्मा, एसएमआई सत्यवीर सिंह, मंडी सचिव अफगार हुसैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें