फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद का परिवहन का कार्य समितियों से न कराए सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। उत्तर प्रदेश सहकारी कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष जयवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार को गेहूं खरीद के कार्य में परिवहन का कार्य समितियों से न कराने की मांग की है। उन्होंने समितियों के कर्मचारियों की समस्याएं भी सुनीं और उन समस्याओं का निस्तारण कराने का भरोसा भी दिलाया।
विज्ञापन

प्रदेेेशाध्यक्ष बनने के बाद रामपुर आए जयवीर सिंह चौहान का समितियों के पदाधिकारियों ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। जिला सहकारी बैंक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशरध्यक्ष ने समिति के कर्मचारियों की समस्याएं रखीं। उन्होंने कहा कि समिति के कर्मचारियों से अतिरिक्त कार्य कराया जा रहा है, जो उचित नहीं है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि गेूं खरीद में हैंडलिंग का कार्य बाजारी दर पर पीसीएफ से भुगतान कराया जाए। गेहूं, धान खरीद का कमीशन का पिछला देय अबिलंव भुगतान किया जाए, जिससे समितियों के कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके। उन्होंने कर्मचारियों के समक्ष अन्य समस्याएं भी रखीं। कुछ कर्मचारियों ने भी अपनी समस्याओं के बारे में बताया, जिसका समाधान कराने का भरोसा जताया। इस मौके पर राजेश कुमार मौर्य, राजेेन्द्र कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें